Sunday, 5 July 2020

बेअदबी मामला: डेरा सच्चा सौदा से जुड़ रहे घटना के तार, पर क्यों राम रहीम से पूछताछ की इजाजत नहीं दे रही खट्टर सरकार?

हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा के मुखिया गुरमीत राम रहीम सिंह की मुश्किलें बढ़ना तय हैं। पांच साल पुराने बहुचर्चित बरगाड़ी बेअदबी मामले में फरीदकोट पुलिस ने सात डेरा अनुयायियों को शनिवार को गिरफ्तार करके रिमांड पर लिया।