UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) से सम्बंधित जानकारी
यूपीएससी एक सरकारी संस्था है, जिसका काम भारत सरकार के लिए लोक-सेवा के पदाधिकारियों की नियुक्ति करना और इसके साथ ही कई पदों के लिए परीक्षाओं का आयोजन भी करने का काम करता है | संघ लोक सेवा आयोग की स्थापना भारत में संविधान के अनुच्छेद 315 के अन्तर्गत की गयी है, इसलिए यह एक संवैधानिक संस्था है | यह एक ऐसा आयोग है, जिसमे अध्यक्ष के साथ – साथ 9 से 11 सदस्य शामिल किये जाते है | इसमें शामिल किये जाने वाले सभी सदस्यों की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है | यह वह आयोग होता है, जो सिविल सेवको की भर्ती आयोजन करता है और साथ ही केन्द्र एवं केन्द्र शासित प्रदेशो में विभिन्न प्रशासनिक परीक्षाओं को आयोजित करता है | यदि आप भी यूपीएससी (UPSC) के विषय में जानना चाहते हैं, तो यहाँ पर आपको UPSC Full Form in Hindi ,संघ लोक सेवा आयोग क्या है? इसकी विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है|

यूपीएससी (UPSC) सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए 10 सर्वश्रेष्ठ वैकल्पिक विषय
यूपीएससी (UPSC) का फुल फॉर्म क्या है?
यूपीएससी (UPSC) का फुल फॉर्म “Union Public Service Commission” होता है, जिसका हिंदी में उच्चारण “यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन” होता है और इसे हिंदी भाषा में “संघ लोक सेवा आयोग” कहा जाता है | यह भारत सरकार के अधीन पदों पर चयन के लिए परीक्षा का आयोजन करता है |
संघ लोक सेवा आयोग
संघ लोक सेवा आयोग का गठन 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने के साथ, भारतीय संविधान के अनुच्छेद 378 खंड (1) के आधार पर ही कर दिया गया था | संघ लोक सेवा आयोग को यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन के नाम से भी जाना जाता है | इसके साथ ही संविधान के अनुच्छेद 315 से 323 में एक संघीय लोक सेवा आयोग और राज्यों के लिए राज्य लोक सेवा आयोग के गठन का प्रावधान किया गया है |
आईएएस कैसे बने?
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने परीक्षाएं
- सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा (मई ) व (मेंस) परीक्षा (अक्टूबर / नवम्बर) |
- सीमित विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा (दिसम्बर) |
- भारतीय वन सेवा परीक्षा (जुलाई) |
- अनुभाग अधिकारी / आशुलिपिक (ग्रेड – ख / ग्रेड 1) |
- इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (जुलाई) |
- सम्मिलित चिकित्सा सेवा परीक्षा (फरवरी) |
- भू-विज्ञानी परीक्षा (दिसम्बर) |
- सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (मई व अक्टूबर ) |
- राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (अप्रैल व सितम्बर) |
- स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिसेज़ परीक्षा (अगस्त) |
- भारतीय अर्थ सेवा / भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा (सितम्बर) |
DGP क्या होता है
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के कार्य (WORK)
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 320 के अनुसार इसके निम्नलिखित कार्य है-
- भारत सरकार या भारतीय संघ के पदों लिए संघ लोक सेवा आयोग द्वारा ही परीक्षा का आयोजन किया जाता है |
- संघ लोक सेवा आयोग ही वह निकाय है, जो साक्षात्कार के माध्यम से सीधी भर्ती के द्वारा चयन कर सकता है |
- संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) प्रोन्नति, प्रतिनियुक्ति (अधीनस्थ कर्मचारी) के रूप में नियुक्त करने का काम करता है |
संघ लोक सेवा आयोग के अधिकार (RIGHTS)
- संघ लोक सेवा आयोग को विभिन्न सेवाओं तथा पदों के लिए भर्ती नियम तैयार करने का और इसके साथ ही उनमें संशोधन करने का पूर्ण अधिकार प्राप्त होता है |
- आयोग भारत के राष्ट्रपति द्वारा किसी भी मामले में प्रेषित किये गए कार्य के लिए भारत सरकार के सामने अपनी राय पेश करने का अधिकार रखता है |
- संविधान के अनुच्छेद 320 के मुताबिक, सिविल सेवाओं तथा अन्य पदों के लिए भर्ती करने के विषय में संघ लोक सेवा आयोग का परामर्श लिया जाना अनिवार्य कर दिया गया है |
पुलिस कमिश्नर (Police Commissioner) कैसे बने
यहाँ पर हमने आपको संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई है | इससे सम्बंधित कोई जानकारी चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है | अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे पोर्टल kaiseinhindi.com पर विजिट करते रहे |
PCS परीक्षा कैसे Qualify करे
The post UPSC Full Form in Hindi appeared first on Kaiseinhindi.com.